11 जुलाई को भोपाल में भाजपा की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह

Rozanaspokesman

राज्य

स साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Amit Shah will attend the BJP meeting in Bhopal on July 11.

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

पदाधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि शाह मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे और वह देर रात तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शाह का मंगलवार आधी रात के आसपास दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है। इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।