महाराष्ट्र: खेत में काम कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला , मौत

Rozanaspokesman

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर जिले में इस साल बाघ के हमलों में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

Maharashtra: Tiger attacks woman working in field, dies

चंद्रपुर :  महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक प्रकाश लोनकर ने बताया कि स्वरूपा तेलेतीवार (50) पर बाघ ने उस समय हमला कर दिया जब वह यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर साओली रेंज के खादी गांव के पास एक खेत में मौजूद थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर जिले में इस साल बाघ के हमलों में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।