मेघालय के सांसद MP Ricky Andrew J. Syngkon फुटसल खेलते हुए बेहोश, अस्पताल में निधन; PM मोदी ने जताया शोक
सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.
Shillong MP Ricky Andrew J. Syngkon passes away: मेघालय की राजनीति से जुड़ी दुखद खबर है। शिलॉन्ग के सांसद Ricky Andrew J. Syngkon का गुरुवार शाम निधन हो गया। वे शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
पार्टी नेताओं के अनुसार, यह एक दोस्ताना फुटसल सेशन था जिसमें सांसद नियमित गतिविधियों के तहत शामिल हुए थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने रात लगभग 8:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंगकों वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (Voice of the People Party) के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे।
सिंगकों को खास तौर पर खासी-जयंतिया हिल्स क्षेत्र में उनकी सक्रिय उपस्थिति और जनसंपर्क के लिए जाना जाता था। वे लगातार स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे और क्षेत्र की आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम करते थे। उनकी कार्यशैली उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती थी, जो औपचारिक राजनीति से अधिक लोगों के बीच रहकर काम करना पसंद करते थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकोन के निधन पर गहरा शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स के साथ हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
मेघालय के मुख्यमंत्री Conrad K Sangma ने सिंगकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया। सभी ने संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता के करीब रहने की उनकी शैली को याद किया। उनकी अचानक मृत्यु ने राज्य की राजनीति में ऐसा खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भर पाना आसान नहीं माना जा रहा।
फुटसल फुटबॉल का छोटा स्वरूप है, जिसमें दो टीमों के बीच खेला जाता है और हर टीम में 5 खिलाड़ी होते हैं (4 फील्ड प्लेयर और 1 गोलकीपर)। यह खेल बड़े मैदान की बजाय छोटे, हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है, इसलिए इसमें तेज़ी, तकनीक और पासिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है।
फुटसल में गोल तभी माना जाता है जब गेंद पूरी तरह से गोल लाइन के अंदर चली जाए; यदि गेंद लाइन पर ही रह जाए, तो गोल नहीं दिया जाता। मैच दो हाफ में खेला जाता है, और हर हाफ की अवधि 20 मिनट होती है।
फुटसल की गेंद फुटबॉल की तुलना में छोटी और थोड़ी भारी होती है, जिससे यह ज्यादा उछलती नहीं और नियंत्रित करना आसान होता है। यह खेल आमतौर पर इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है, जहां लाइनें स्पष्ट रूप से बनी होती हैं। छोटे मैदान के कारण खिलाड़ियों को तेज़ पासिंग और बेहतर बॉल कंट्रोल की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें सीमित जगह में खेलना पड़ता है।
(For more news apart from Meghalaya MP Ricky Syngkon dies after collapsing while playing futsal news in hindi,stay tuned to Roznaspokesman Hindi)