Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर, दो AK-47 भी बरामद

Rozanaspokesman

राज्य

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.

Two terrorists affiliated with Pakistan-based Jaish-e-Mohammad killed in an encounter in Kishtwar

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान रविवार को दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है।

यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।

शीर्ष सूत्रों के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडरों को मार गिराया है, जिनमें सैफुल्लाह भी शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई, जो बाद में ऑपरेशन में बदल गई।

अधिकारी ने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर में छिपे आतंकवादियों ने पास पहुंच रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से दो एके-47 राइफलें सहित अन्य हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान लगातार जारी है, ताकि कोई भी छिपा हुआ आतंकी बच न सके। क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

(For more news apart from Two terrorists affiliated with Pakistan-based Jaish-e-Mohammad killed in an encounter in Kishtwar news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)