Kurnool Bus Fire Accident: पीड़ितों के परिवारों को तेलंगाना सरकार की मदद, 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

Rozanaspokesman

राज्य

बस में सवार 40 यात्रियों में से 20 जिंदा जल गए

Telangana government announces Rs 5 lakh ex-gratia for families of victims news in hindi

Kurnool Bus Fire Accident News in Hindi: तेलंगाना सरकार ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए बस अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 40 घायल हुए। सरकार ने घायलों के इलाज के लिए उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है

तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देशानुसार, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रभाकर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार घायलों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सभी कदम उठाएगी।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार को हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। ज़्यादातर मृतक इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल है।

(For more news apart from Telangana government announces Rs 5 lakh ex-gratia for families of victims news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)