Chhatisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बम फटने से 11 सुरक्षाकर्मी घायल, राहत कार्य जारी

Rozanaspokesman

राज्य

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में प्रेशर बमों में धमाके हुए।

Several pressure bombs exploded in Bijapur, Chhattisgarh, injuring 11 security personnel.

Chhatisgarh IED Blast: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने नापाक हरकत की है। माओवादियों द्वारा लगाए गए कई प्रेशर बमों में हुए विस्फोट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी सुरक्षा बलों ने सोमवार को दी। (Several pressure bombs exploded in Bijapur, Chhattisgarh, injuring 11 security personnel news in hindi) 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगलों में हुई। घायल सुरक्षाकर्मियों में से 10 राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) इकाई के हैं, जबकि एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन का जवान है।

अधिकारियों ने बताया कि कोबरा बटालियन के घायल जवान की पहचान रुद्रेश सिंह के रूप में हुई है, जो कोबरा 210वीं बटालियन में उप निरीक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सिंह और डीआरजी के दो जवानों को पैर में चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य कर्मियों को आंखों में छर्रे लगे हैं। सभी घायल सुरक्षाकर्मी रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

पिछले साल नवंबर में सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा इलाके में ताड़पाला गांव में अपना शिविर स्थापित किया था, जो माओवादियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। इसके अलावा, पिछले साल अप्रैल-मई में केंद्रीय और राज्य सुरक्षाबलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों और आसपास के घने जंगलों में 21 दिनों तक एक व्यापक अभियान चलाया था, जिसमें कम से कम 31 माओवादियों को मार गिराया गया था।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 35 हथियार, 450 बारूदी सुरंगें, बड़ी मात्रा में डेटोनेटर और विस्फोटक उपकरण, साथ ही 12,000 किलोग्राम अन्य सामग्री जब्त की। इसमें चिकित्सा आपूर्ति, विद्युत उपकरण, नक्सली साहित्य और अन्य वस्तुएं शामिल थीं।

(For more news apart from Several pressure bombs exploded in Bijapur, Chhattisgarh, injuring 11 security personnel news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)