Ajit Pawar Death News: अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी की मांग की

Rozanaspokesman

राज्य

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है.

Mamata Banerjee demands SC-monitored probe into Ajit Pawar plane crash as leaders mourn Maharashtra deputy CM

Mamata Banerjee Demand SC Probe Ajit Pawar: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे ने राजनीतिक स्तर पर नया मोड़ ले लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस दुर्घटना को केवल 'हादसा' मानने से इनकार करते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। (Mamata Banerjee demands SC-monitored probe into Ajit Pawar plane crash as leaders mourn Maharashtra deputy CM news in hindi)

ममता बनर्जी ने बयान देते हुए गंभीर सवाल उठाए और कहा, ‘अजित पवार की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिसकी निगरानी सीधे सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाए।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अजित पवार सत्ताधारी गठबंधन (महायुति) से दूरी बनाए हुए थे।

ममता ने कहा, "वह सत्ताधारी पार्टी के साथ थे, लेकिन किसी ने बयान दिया था कि वह बीजेपी छोड़ देंगे. ऐसे में अचानक यह हादसा संदिग्ध है."

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेता का इस तरह जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग भी की, ताकि विमान हादसे के तकनीकी या अन्य कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी अजित पवार को याद करते हुए उन्हें एक ‘कर्मठ योद्धा’ बताया और कहा, ‘यह अत्यंत दुखद घटना है। अजित दादा स्पष्ट वक्ता के रूप में जाने जाते थे। उनकी डिक्शनरी में ‘देखता हूं, करता हूं’ जैसे शब्द नहीं थे। बाहर से लोग सोचते थे कि वे बहुत कड़क हैं, लेकिन उनके दिल के बहुत अच्छे थे। मेरे मुख्यमंत्री काल में उन्होंने डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। आज हम दोनों ही डिप्टी सीएम थे। अजित दादा सुबह जल्दी उठते थे और मिलने वालों के लिए 6 बजे तक अपॉइंटमेंट देते थे। समय को महत्व देने वाले, कद्दावर और कर्मठ नेता थे।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ‘यह महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए अत्यंत बड़ा नुकसान है। अजित दादा को कई विभागों का अनुभव था। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब लाडली बहना योजना शुरू की गई थी, जिसमें अजित दादा का योगदान बहुत अहम रहा। वे राजनीति और उम्र में मुझसे बड़े थे। हमारी टीम का हिस्सा न होने के बावजूद मैं उन्हें दुखभरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करें, ऐसी मेरी कामना है।’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘इस विमान हादसे की जांच जरूर की जाएगी, ताकि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।

(For more news apart from Mamata Banerjee demands SC monitored probe in Ajit Pawar plane crash as leaders mourn Maharashtra deputy CM news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)