Monsoon Update News: इंतजार खत्म! अगले 24 घंटों में केरल में दस्तक देगा मॉनसून, भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

केरल में इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है।

Monsoon will hit Kerala in the next 24 hours, heavy rain alert news in hindi

Monsoon Update News In Hindi: भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत के आधे से ज्यादा राज्य मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इस पर मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मानसून आज 29 मई से 30 मई के बीच कभी भी भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकता है। यानी 24 घंटे के अंदर मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

केरल में इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है। हालाँकि, 3-4 दिन की देरी भी सामान्य मानी जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 30 मई को केरल पहुंच सकता है। इसके बाद राज्य में भारी बारिश देखने को मिलेगी। हालाँकि, केरल पहले से ही भारी बारिश और जलभराव से जूझ रहा है।

आईएमडी ने कहा था कि केरल में प्री-मॉनसून बारिश जल्द ही मॉनसून बारिश में बदल जाएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में रेड अलर्ट और तीन अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि केरल पहुंचने के बाद मानसून अगले 8 से 10 दिनों में मुंबई पहुंच सकता है, लेकिन उत्तर भारत तक पहुंचने में मानसून को समय लगेगा। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मॉनसून प्रवेश कर सकता है। 20 जून तक यह गुजरात और मध्य प्रदेश के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच सकता है। इसे उत्तर भारत पहुंचने में 29 जून तक करीब 30 दिन लग सकते हैं। जंहा इस बात का पता चला है कि मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक की लंबी अवधि के दौरान बारिश की 106 फीसदी संभावना है।

मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून दस्तक देगा

मध्य प्रदेश की बात करें तो यह इस साल समय पर पहुंचेगी। मध्य प्रदेश में मानसून आने की तारीख 15 जून है जबकि भोपाल में मानसून आने की आधिकारिक तारीख 18 जून है। 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने ये खुशखबरी दी है। 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन के दौरान देश में 104% बारिश होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। आमतौर पर यह उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई को अंडमान निकोबार में मॉनसून दस्तक देता है। इस बार मानसून सामान्य से 3 दिन पहले 19 मई को अंडमान पहुंच गया।

(For more news apart from Monsoon will hit Kerala in the next 24 hours News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)