ओडिशा : नयागढ़ में भयानक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Rozanaspokesman

राज्य

वे पास के एक गांव में रामनवमी मेले से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Odisha: Terrible road accident in Nayagarh, three people died
Odisha: Terrible road accident in Nayagarh, three people died

भुवनेश्वर : ओडिशा के नयागढ़ जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा गुरुवार रात ओडागांव मॉडल थाना क्षेत्र के कोमांडा पथरा में हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महेश्वरपुर के माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) के तौर पर हुई है। वे पास के एक गांव में रामनवमी मेले से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में ओडागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सूर्यकांत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।