‘180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट बचपन में कैसे थे’, मच्छार के दोस्त ने निजी जीवन को लेकर किए कई खुलासे
Published : Oct 1, 2026, 11:44 am IST
Updated : Oct 1, 2026, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
"What was the pilot who saved 180 lives like in his childhood?" — Smit Machhar's friend reveals details about his personal life.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनकी सराहना की

मुंबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से मुकाबला कर और यात्रियों की जान बचाकर सुर्खियों में आए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार बचपन से ही बेहद सूझबूझ वाले और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने वाले व्यक्ति थे। मच्छार के बचपन के मित्र प्रतीक गांधी ने यह बात कही।

गांधी मुंबई में उसी इमारत में रहते हैं जहां पायलट का परिवार रहता है। उन्होंने कहा, वह बचपन से ही बेहद शांत और संयमित था। हमारी हाउसिंग सोसाइटी में वह सबसे ‘सुलझा हुआ’ बच्चा था। उन्होंने कहा, जब हमने पहली बार खबर सुनी तो हम सभी हैरान रह गए। हमें एहसास ही नहीं हुआ कि वह हमारा स्मित है। अब हमें पता चला है कि उसका ऑपरेशन हुआ है और उसकी हालत ठीक है।

गांधी ने कहा, हमने उसके परिवार से कोई और खबर नहीं सुनी है। वे यहां नहीं हैं। सभी लोग दुबई में रह रहे हैं। उन्होंने बचपन में अपने पड़ोसी स्मित के साथ क्रिकेट खेलने की याद भी साझा की। बुधवार रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा नायक बताया। उन्होंने कहा कि घायल होने के बावजूद मच्छार ने जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोकने में कामयाबी हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनकी सराहना की और ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,  कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और बड़ी त्रासदी टाली। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM