मालवीय नगर होटल अग्निकांड: इलाके में डर और शोक का माहौल, लोग बोले- जो देखा वह नहीं भूल पा रहे
Published : Jun 4, 2026, 3:24 pm IST
Updated : Jun 4, 2026, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
After the Malviya Nagar hotel fire, fear and grief gripped the area
After the Malviya Nagar hotel fire, fear and grief gripped the area

शवों को देखने के बाद लोगों को रात में नींद नहीं आई

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड के एक दिन बाद गुरूवार को भी हवा में जलने की गंध बनी हुई है। संकरी गली में बिजली के तार लटक रहे हैं और इलाके में सन्नाटा पसरा है। साथ में एक दिन पहले की भयावह यादों के कारण यहां के निवासियों में डर और सदमे का माहौल बना हुआ है।

‘फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस त्रासदी के निशान अब भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल पर अवरोधक लगा दिए हैं, और जांचकर्ता जली हुई इमारत में छानबीन कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय निवासी इस घटना से उबर नहीं पा रहे हैं।

इस घटना के बाद कई लोगों की रात को नींद तक नहीं आई। होटल से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक छोटी किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने कहा कि उसने जो दृश्य देखे हैं, वे उसे हमेशा याद रहेंगे।

दुकानदार ने कहा, जले हुए लोग, इमारत से कूदते लोग और शवों को देखने के बाद रात में नींद नहीं आई। अब छोटी-सी आवाज से भी डर लगने लगा है। वहीं, एक अन्य निवासी कन्हैया ने कहा कि इस त्रासदी ने केवल उन परिवारों को ही गहरा सदमा नहीं दिया है जिन्होंने अपनों को खोया है, बल्कि आसपास रहने वाले लोग भी इससे दहल गए हैं।

उन्होंने कहा, बच्चे पूछ रहे हैं कि यहां क्या हुआ। मेरी पत्नी रात भर सो नहीं पाई। कन्हैया ने बताया कि होटल में फंसे लोगों की चीख-पुकार और मदद के लिए लगाई गई गुहारें अब भी स्थानीय निवासियों के कानों में गूंज रही हैं।

दिल्ली पुलिस, अपराध शाखा और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। इसके मद्देनजर होटल के आसपास बृहस्पतिवार को घेराबंदी की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर और ढांचे की जांच तथा साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए इलाके को सील कर दिया गया है। जांचकर्ता घटनाओं के क्रम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस जांच के तहत स्थानयी निवासियों, दुकानदारों, होटल कर्मचारियों और अन्य गवाहों से पूछताछ कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM