एअर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल
Published : Aug 4, 2026, 3:04 pm IST
Updated : Aug 4, 2026, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Air India flight from Phuket to Delhi hit by turbulence; 12 passengers injured, all safe
Air India flight from Phuket to Delhi hit by turbulence; 12 passengers injured, all safe

10 यात्री और चालक दल के दो सदस्य घायल

नई दिल्ली। फुकेत से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान मंगलवार को हवा में कुछ समय के लिए असंतुलित हो गया, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। एअर इंडिया ने बताया कि फुकेत से दिल्ली आ रही उसकी हवाई सेवा ‘एआई2379’ निर्धारित ऊंचाई पर उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए असंतुलित हो गई, जिससे विमान की ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सकुशल विमान से बाहर आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में 10 यात्री और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं।

हालांकि, एअर इंडिया ने कहा कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बयान में कहा गया, मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को एहतियात के तौर पर जांच और उपचार के लिए एअर इंडिया की टीम तथा चिकित्साकर्मियों द्वारा हवाई अड्डे की चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया।

विमान में सवार यात्रियों की कुल संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका। विमान परिचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24डॉटकॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ए320 विमान से संचालित इस उड़ान की दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ समय पहले उसकी ऊंचाई कम हो गई थी। एअर इंडिया ने कहा, हम प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और मामले की जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM