गुफा के अंदर आतंकियों का ठिकाना: पुंछ में सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान में मिली बड़ी कामयाबी, गोला-बारूद बरामद
Published : Aug 5, 2026, 2:31 pm IST
Updated : Aug 5, 2026, 2:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Security forces discover terrorists' hideout in Poonch; ammunition recovered
Security forces discover terrorists' hideout in Poonch; ammunition recovered

एके राइफल की दो मैगजीन, 117 कारतूस तथा नौ एमएम पिस्तौल के 17 कारतूस बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक दूरस्थ गांव में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया, जहां से गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इन अभियानों के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह सूरनकोट तहसील के भोरीवाला ढोक क्षेत्र में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा में बनाए गए आतंकवादी ठिकाने का पता चला। अधिकारियों के अनुसार, ठिकाने से एके राइफल की दो मैगजीन, 117 कारतूस तथा नौ एमएम पिस्तौल के 17 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सूरनकोट के एक दर्जन से अधिक वन क्षेत्रों वाले गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान धारा सांगला और गुज्जर नार क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों के दो अलग-अलग समूहों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का कोई संपर्क नहीं हुआ है और अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के सुनैल पंचायत क्षेत्र में एक ग्रामीण द्वारा संदिग्ध गतिविधि की सूचना दिए जाने के बाद सेना और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार तड़के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में परशुराम मंदिर से जांडी नाला तक संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM