अमरनाथ यात्रा के लिए सबसे बड़ा जत्था रवाना, हर तरफ लग रहे बम-बम भोले के जयकारे
Published : Jul 7, 2026, 3:05 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 3:05 pm IST
SHARE ARTICLE
A batch of 8,815 pilgrims, including 31 foreign nationals, has set off for the Amarnath Yatra; chants of 'Bam-Bam Bhole' are echoing all around.
A batch of 8,815 pilgrims, including 31 foreign nationals, has set off for the Amarnath Yatra; chants of 'Bam-Bam Bhole' are echoing all around.

पवित्र गुफा मंदिर में 93,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल का अब तक का सबसे बड़ा जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। इस जत्थे में 31 विदेशी नागरिकों सहित कुल 8,815 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के पहले चार दिन में दक्षिण हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में 93,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आज यह संख्या एक लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, छठे जत्थे में 5,831 पुरुष, 2,193 महिलाएं, 31 बच्चे, 598 साधु, 131 साध्वियां और 31 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें से 181 वाहनों में सवार 3,989 श्रद्धालु मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले स्थित बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 182 वाहनों में सवार 4,826 श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए निकले।

मंगलवार को रवाना हुए जत्थे के साथ ही दो जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक जम्मू के आधार शिविर से कुल 34,829 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान भगवती नगर आधार शिविर 'बम-बम भोले', 'हर-हर महादेव' और 'जय बर्फानी बाबा की' के जयकारों से गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने यात्रा के सुचारु संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। इससे पहले रविवार को 6,721 श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ था। सोमवार को 5,794 और 4 जुलाई को 4,812 श्रद्धालु रवाना हुए थे। पवित्र गुफा मंदिर की 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं से कुछ दिनों के लिए अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ के कारण नौ जुलाई तक के सभी पंजीकरण पहले ही भर चुके हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को नए पंजीकरण कोटे उपलब्ध होने तक निर्धारित जांच चौकियों पर रोक दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM