‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सख्त कार्रवाई हो’, केजरीवाल बोले- चोरों को मिले फांसी की सजा
Published : Jul 7, 2026, 4:20 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
"Strict action must be taken in the Ram Mandir donation theft case," said Kejriwal, adding that the thieves should be hanged.

कहा- अगर चोरी नहीं हुई होती तो एफआईआर दर्ज नहीं की जाती

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोग चढ़ावा चोरोंको फांसी की सजा मिलते देखना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि कथित अनियमितताएं गंभीर प्रवृत्ति की हैं और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, अगर कोई चोरी नहीं हुई होती, तो एफआईआर दर्ज नहीं की जाती और आठ लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता

केजरीवाल ने कहा, सिर्फ एफआईआर दर्ज किया जाना काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि चंदा चोरों को फांसी दी जाए। आपप्रमुख ने आरोप लगाया कि देशभर में कई मंदिर और धार्मिक संस्थान चढ़ावे की चोरी में शामिल लोगों के नियंत्रण में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को चंदा चोरी में शामिल लोगोंके नियंत्रण से मुक्त कर उचित प्रबंधन के लिए धर्मगुरुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग यह मुद्दा उठा रहे हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है, जबकि वे कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM