कहने की जरूरत नहीं कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा: केजरीवाल
Published : Apr 8, 2026, 5:28 pm IST
Updated : Apr 8, 2026, 5:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Needless to say, the Election Commission is working at the behest of the BJP: Kejriwal
Needless to say, the Election Commission is working at the behest of the BJP: Kejriwal

केजरीवाल बोले, कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतनी अहम संस्था की इज्जत तो सरेआम मत उछालिए

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस पर निर्वाचन आयोग के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कहने की भी जरूरत नहीं है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधीन काम कर रहा और उससे सीधे निर्देश ले रहा। निर्वाचन आयोग ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा था कि निर्वाचन आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक: इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, ‘बूथ एवं सोर्स जामिंगरहित होकर ही रहेंगे।

केजरीवाल ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब यह कहने की भी जरूरत नहीं कि निर्वाचन आयोग सीधे भाजपा से निर्देश लेकर और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतनी अहम संस्था की इज्जत तो सरेआम मत उछालिए।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल और निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के बीच बुधवार को हुई बैठक तनावपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। तृणमूल ने आरोप लगाया कि सात मिनट की बैठक के अंत में आयोग के प्रमुख ने उनसे यहां से चले जाइए कहा, जबकि आयोग ने तृणमूल नेताओं पर चिल्लाने का आरोप लगाया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM