असम: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभाग किए आवंटित

By : RATTUR

Published : Jun 8, 2026, 3:39 pm IST
Updated : Jun 8, 2026, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Assam: Chief Minister allocates portfolios to 12 newly appointed ministers
Assam: Chief Minister allocates portfolios to 12 newly appointed ministers

रानोज पेगू को फिर सौंपी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया। मुख्यमंत्री ने गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अपने पास रखा है।

वरिष्ठ मंत्रियों में रानोज पेगू को फिर से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि अशोक सिंघल को एक बार फिर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग आवंटित किया गया है। बिमल बोराह को सांस्कृतिक मामले एवं उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उद्यम और एक्ट ईस्ट नीति संबंधी विभाग दिए गए हैं।

वित्त मंत्रालय शर्मा के करीबी सहयोगी जयंता मल्ला बरुआ को सौंपा गया है। शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, असम के माननीय राज्यपाल की स्वीकृति से मैं असम सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के आवंटन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं। असम में 12 मंत्रियों ने 5 जून को शपथ ली थी जबकि 4 अन्य मंत्रियों को मुख्यमंत्री के साथ 12 मई को पद की शपथ दिलाई गई थी। 4 मंत्रियों के विभागों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

Location: India, Karnataka

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM