कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में करेगी प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की करेगी मांग
Published : Jun 8, 2026, 10:21 am IST
Updated : Jun 9, 2026, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Cockroach Janata Party to hold nationwide protests, demand Education Minister's resignation
Cockroach Janata Party to hold nationwide protests, demand Education Minister's resignation

सीजेपी ने छह जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर में भी किया था प्रदर्शन

छत्रपति संभाजीनगर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 13 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

नेपाल और बांग्लादेश में हाल में हुए जेन जेडके प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने रविवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि सीजेपी आंदोलन शांतिपूर्ण रहा और इसकी तुलना पड़ोसी देशों में हुए प्रदर्शनों से नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजेपी पूरी तरह से जेन जेडके लिए है और इसकी किसी राजनीतिक दल से संबद्धता नहीं होगी।

कॉकरोच जनता पार्टी ने देश में कथित पेपर लीक के मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छह जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

रविवार रात को एक्सपर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दीपके ने कहा, मैंने पहले कहा था कि अगर धर्मेंद्र प्रधान शनिवार (13 जून) तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन व्यापक स्तर पर चलेगा। उसी संदर्भ में मैं यह भी कहना चाहता हूं कि अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से विभिन्न शहरों और राज्यों में जाकर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करूंगा।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलन के अगले चरण की योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, अगर राज्यों में प्रदर्शन के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो हमारे पास फिर से आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। तब देश के विभिन्न कोनों से छात्र नई दिल्ली में इकट्ठा होंगे और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करेंगे। दीपके ने कहा, प्रधान के इस्तीफे तक हम नहीं रुकेंगे। उन्हें एक करोड़ से अधिक छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM