देशभर में मानसून का कहर: दिल्ली-मुंबई में जलभराव, हिमाचल और उत्तराखंड में नदियां उफान पर
Published : Jul 9, 2026, 2:52 pm IST
Updated : Jul 9, 2026, 7:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Monsoon havoc across the country: Waterlogging in Delhi and Mumbai; rivers in spate in Himachal and Uttarakhand.
Monsoon havoc across the country: Waterlogging in Delhi and Mumbai; rivers in spate in Himachal and Uttarakhand.

कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गुरूवार को मानसून की भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए और रेल तथा सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली और मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

गुजरात के सूरत में भी भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है तथा जलमग्न क्षेत्रों में ऊंची इमारतों में रह रहे लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए हैं।

देशभर के कई बड़े शहरों में घरों, व्यावसायिक परिसरों और दुकानों में पानी भर गया। वराछा स्थित पोद्दार आर्केड की भूतल की दुकानें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण सिटी बस सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग घुटनों तक पानी में चलते दिखाई दिए।

दिल्ली में जाम की स्थिति बनी

दिल्ली में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित रहा। आईएमडी ने गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में बारिश के दौरान निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा, महावीर बाजार, स्वरूप नगर और कुशक रोड सहित कई इलाके जलमग्न रहे। कई स्थानों पर लोगों को घुटनों तक पानी में चलकर निकलना पड़ा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से संबंधित कम से कम 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। गुरुग्राम में पिछले 33 घंटों में 115 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है, जिसमें मंगलवार को 83 मिमी और बुधवार को 32 मिमी बारिश शामिल है, जिससे शहर में जलजमाव और जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

हिमाचल में नदी नाले उफान पर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ के कारण कई सड़कों का संपर्क टूट गया। बाढ़ से गणवी खड्ड पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्याओ और कुट पंचायतों का संपर्क बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर दोनों ओर फंसे लोगों तथा रास्ता बहाल करने के लिए पत्थर हटाते ग्रामीणों के वीडियो भी सामने आए।

उत्तराखंड में बच्चों की छुट्टियां

उधर, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आईएमडी द्वारा भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर नौ जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Tags: delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM