‘बच्चों की आत्महत्याएं कब रूकेंगी’, वांगचुक ने सरकार से किए सवाल, सीजेपी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान
Published : Jul 9, 2026, 9:30 pm IST
Updated : Jul 9, 2026, 9:30 pm IST
SHARE ARTICLE
"When will children's suicides stop?" Wangchuk questions the government; CJP announces Parliament march for July 20.

कहा- अगले 10-12 दिन मेरी सेहत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने गुरूवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेगी।  परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉजपा का धरना 20वें दिन में प्रवेश कर गया।

कॉजपा ने कहा कि मार्च जंतर-मंतर से शुरू होगा और 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। पार्टी ने देशभर के छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की। उसका कहना था कि यह मार्च परीक्षा में कथित अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने, पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली की मांग उठाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए निकाला जाएगा।

वांगचुक ने बुधवार रात एक्सपर एक पोस्ट में देश भर के लोगों से संसद मार्च में शामिल होने की अपील की।  वांगचुक ने कहा, देशभर से सैकड़ों लोगों ने मुझे संदेश भेजे हैं, मुझसे अनशन तोड़ने के लिए कहा है। यह मेरे लिए भी बहुत आसान काम है। चला जाऊंगा, खाता पीता रहूंगा।

उन्होंने कहा, लेकिन क्या रिया और आकांक्षा जैसे जिन 20 बच्चों ने आत्महत्याएं की हैं, क्या वह रुक जाएंगी? या फिर अगले साल 40 और फिर 80 बच्चे ऐसा ही कदम उठाएंगे ? शायद आपको कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि रिया आपके घर से नहीं थी, आपकी बहन नहीं थी।

उन्होंने कहा, और हमारा यह सिस्टम कब सुधरेगा? क्या हम लद्दाख और हिमालय के पहाड़ों और नदियों को बचा पाएंगे? फिलहाल तो मैं यह कह सकता हूं कि अगले 10-12 दिन मेरी सेहत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं मजबूत रह सकता हूं। उसके बाद मेरा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मगर अगर आप सच में चाहते हैं कि मैं जिंदा रहूं, तो फिर घर के सोफे से मुझे संदेश भेजने से थोड़ा ज्यादा आप हरकत कर सकते हैं। दिल्ली में लगातार बारिश के बीच कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20वें दिन धरना स्थल की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM