पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री लक्सन ने किया स्वागत
Published : Jul 10, 2026, 3:34 pm IST
Updated : Jul 10, 2026, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi arrives in New Zealand; Luxon welcomes him at the airport.
PM Modi arrives in New Zealand; Luxon welcomes him at the airport.

पीएम लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी चरण में शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड पहुंचे। इस दौरान वह अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। मोदी का हवाई अड्डे पर लक्सन ने स्वागत किया।

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले दिए अपने बयान में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में जो मजबूत गति आई है, उनकी यह यात्रा उसे सार्थक रूप से आगे बढ़ाएगी।

मोदी ने कहा था कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उनकी यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, ‘महासागर विजन’ और साथ ही मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत के प्रति इसके नजरिए को और मजबूत करेगी। न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान, वह लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वह द्वीप देश में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की तीन दिन की यात्रा पूरी करने के बाद मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता की और दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने में द्विपक्षीय साझेदारी की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया।

दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता के दौरान रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर जोर रहा, खासकर समुद्री क्षेत्र में। दो साल से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद, ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए असैन्य परमाणु ऊर्जा पर एक समझौता हुआ, ताकि नई दिल्ली की परमाणु विद्युत परियोजनाओं के लिए ईंधन मिल सके। इससे पहले मोदी इंडोनेशिया में थे, जहां उन्होंने अहम खनिजों, समुद्री सुरक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM