जंतर-मंतर से आशुतोष रांक और सौरव दास पुलिस हिरासत में, हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे थे
Published : Oct 13, 2026, 10:01 am IST
Updated : Oct 14, 2026, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Ashutosh Rank and Saurav Das taken into police custody from Jantar Mantar.
Ashutosh Rank and Saurav Das taken into police custody from Jantar Mantar.

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजिंक्य शिंदे समेत टीम के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को उस समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अजिंक्य शिंदे समेत टीम के कई अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया है। दीपके ने कहा, "तिरंगा लिए कॉकरोच आज तड़के जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।"

उन्होंने बताया कि रांका, दास, शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए उन्होंने कहा, "आप प्रतिरोध की आवाज को मिटा नहीं सकते (डी-नोटिफाई) नहीं कर सकते।"

उनका इशारा जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने की तरफ था। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है, जिससे अब वहां प्रदर्शन नहीं हो पाएंगे। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनों के लिए तीन अन्य स्थान निर्धारित किए हैं।

दीपके ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कॉजपा सदस्य जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए एक गेट से छलांग लगाते हुए और "भारत माता की जय" के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी दौड़कर उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कॉजपा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM