‘राष्ट्रीय ध्वज फहराना गुनाह है क्या?’, रांका-सौरव की गिरफ्तारी पर दिपके का सरकार से सवाल
Published : Oct 14, 2026, 11:13 am IST
Updated : Oct 14, 2026, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
"Is hoisting the national flag a crime?" — Dipak questions the government over the arrests of Ranka and Sourav.

दीपके ने सरकार को घेरा, ‘अघोषित आपातकाल’ लागू करने का आरोप लगाया

नागपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रहे हैं।

दीपके ने कहा, कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर कौन सा अपराध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांति बनाए रखने के मुचलके के उल्लंघन और प्रदर्शन के लिए गैर-अधिसूचित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तड़के तीनों को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे कथित तौर पर बैरिकेड्स पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुस गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। दीपके ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, मैं (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आप देश में आपातकाल लगाना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक घोषणा कीजिए।

अघोषित आपातकाल लगाया

उन्होंने कहा, यह क्या है? कायरों की तरह काम करना और अघोषित आपातकाल लगाना, जहां जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर लोगों को पांच दिन की हिरासत में रख लिया जाता है? ऐसा तो (1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए) आपातकाल के दौरान भी नहीं हुआ था। कॉजपा नेता ने कहा, इस देश में तिरंगा फहराना सबसे बड़ा पाप बन गया है, जिसके लिए लोगों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। इसलिए मैं (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि इतनी कायरता मत दिखाइए; थोड़ा साहस दिखाइए। अगर हिम्मत है तो आपातकाल की आधिकारिक घोषणा कीजिए।

आरएसएस की विचारधारा नहीं थोपी जा सकती

दीपके ने कहा कि वह नागपुर स्थित दीक्षाभूमि जाएंगे, जहां 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। उन्होंने कहा, आज मैं यहीं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने जा रहा हूं, क्योंकि हमारा देश संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से चलता है। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी या कोई भी इस देश पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विचारधारा थोपने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, ऐसा नहीं होगा।

‘इंडिया’ गठबंधन को सीजेपी के आंदोलन का एक ही मकसद

उन्होंने कहा कि यह देश हमेशा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर चलेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि कॉजपा सत्ता पक्ष पर दबाव बनाने वाला एक स्वतंत्र समूह है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कॉजपा ‘इंडिया’ गठबंधन के खिलाफ है। ‘इंडिया’ गठबंधन के आंदोलन और कॉजपा के आंदोलन का मकसद एक ही है।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM