‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 22 अगस्त को, राहुल बोले- लड़कियों को अपनी बात कहने की आजादी चाहिए
Published : Aug 15, 2026, 3:33 pm IST
Updated : Aug 15, 2026, 4:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul’s ‘Students’ Voice’ event on August 22; says girls need the freedom to speak their minds.
Rahul’s ‘Students’ Voice’ event on August 22; says girls need the freedom to speak their minds.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करते रहे हैं

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंजकार्यक्रम के तहत अब 22 अगस्त को पुणे में युवाओं से संवाद करेंगे और उनका यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छात्राओं के मुद्दों पर केंद्रित होगा। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम की जानकारी एक्सपर साझा करते हुए कहा कि देश की लड़कियों को बराबरी, सुरक्षा, अवसर और अपनी बात कहने की आजादी चाहिए।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि लड़कियों को असुरक्षा और भेदभाव का सामना क्यों करना पड़ रहा है? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, क्या चाहिए देश की लड़कियों को? बराबरी, सुरक्षा, अवसर और अपनी बात कहने की आजादी। उन्हें मिला क्या है? असुरक्षा, भेदभाव और अपने असली अधिकारों के लिए बस इंतजार। अब और नहीं।

छात्रों की गूंजकार्यक्रम के तहत राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करते रहे हैं। इससे पहले यह कार्यक्रम राजस्थान के कोटा, उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के प्रयाराज में हो चुका है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM