आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
Published : Oct 15, 2026, 11:49 am IST
Updated : Oct 15, 2026, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Aamir Khan’s nephew, actor Imran Khan, has been issued a notice to leave India by October 28; he had participated in a CJP protest.
Aamir Khan’s nephew, actor Imran Khan, has been issued a notice to leave India by October 28; he had participated in a CJP protest.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था

मुंबई। मुंबई पुलिस ने आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में बॉलीवुड अभिनेता एवं अमेरिकी नागरिक इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी नागरिकता रखने वाले अभिनेता इमरान खान के खिलाफ यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में उनके भाग लेने के बाद की गई है, जहां प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

इमरान खान, अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, इमरान खान के पास विदेशी नागरिकता है और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं। आप्रवास और विदेशियों विषयक अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत किसी भी विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों या राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का औपचारिक नोटिस दे दिया गया है और उन्होंने इसकी प्रति प्राप्त कर ली है।  उसने बताया कि इस मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी है।

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इमरान खान के विदेशी नागरिक होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और मुंबई पुलिस से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया था कि क्या कोई विदेशी नागरिक ऐसे आंदोलनों में भाग ले सकता है।

Tags: india

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM