अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद रिहा किया
Published : Oct 15, 2026, 8:48 am IST
Updated : Oct 15, 2026, 8:50 am IST
SHARE ARTICLE
Ankita Bhandari murder case: Parents stage a sit-in at India Gate; police take them into custody, then release them
Ankita Bhandari murder case: Parents stage a sit-in at India Gate; police take them into custody, then release them

कांग्रेस ने पुलिस पर अंकिता के माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड से कथित तौर पर जुड़े एक वीआईपी की संवैधानिक पद पर नियुक्ति रोकने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस के कुछ नेताओं को गुरूवार तड़के हिरासत में ले लिया।  कांग्रेस ने पुलिस पर अंकिता के माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पुलिस ने तड़के करीब चार बजे अंकिता के माता-पिता और प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों को हिरासत में लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और काजी निजामुद्दीन ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि न्याय की मांग करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

अंकिता के माता-पिता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे थे और बुधवार को इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए थे।  उनका आरोप है कि हत्याकांड में जिस वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वह गौतम हैं। सितंबर 2022 में हुई इस हत्या के समय गौतम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी थे। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा या गौतम की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

राहुल बोले- परिवार को न्याय नहीं मिला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार देर शाम इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और न्याय की लड़ाई में परिवार को समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। राहुल गांधी ने बाद में ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि चार साल बीत जाने के बावजूद अंकिता के परिवार को न्याय नहीं मिला है।

2022 में हुई थी अंकिता की हत्या

अंकिता के पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति रोकने का अनुरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पूरी होने तक गौतम को राज्यपाल नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए। ऋषिकेश के निकट वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट रही 19 वर्षीय अंकिता की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को अदालत ने दोषी ठहराया था और तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM