शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पद रिक्त: शिक्षा मंत्रालय
Published : Mar 16, 2026, 11:10 pm IST
Updated : Mar 16, 2026, 11:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Jayant
Jayant

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जानकारी साझा की

नयी दिल्ली,  देश भर के केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में 13,000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की। चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में क्रमशः कुल 8,618 और 5,083 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। नए स्कूल खुलने, सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण, कर्मचारियों के दूसरे विभाग में जाने और स्कूलों के उन्नत बनाए जाने के कारण रिक्तियां उत्पन्न होती रहती हैं।’’

उन्होंने कहा, "रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है और इन विद्यालयों में प्रासंगिक भर्ती नियमों के प्रावधानों के अनुसार रिक्तियों को भरने का प्रयास किया जाता है।" मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय द्वारा अस्थायी अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भी नियुक्त किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया में बाधा न आए। उन्होंने कहा, "जल्द से जल्द नियमित शिक्षकों की भर्ती करने का प्रयास किया जाता है ताकि छात्रों के हित प्रभावित न हों।’’


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM