‘देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी, कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम् पर सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह
Published : Aug 16, 2026, 2:18 pm IST
Updated : Aug 16, 2026, 2:18 pm IST
SHARE ARTICLE
The people of the country will never forgive them; Congress members should be ashamed
The people of the country will never forgive them; Congress members should be ashamed"—Amit Shah lashes out at Sonia Gandhi over Vande Mataram.

कहा- कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदेमातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए

जयपुर कांग्रेस पर राष्ट्र गीत 'वंदेमातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मांग की कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया।

शाह चित्तौड़गढ़ में 'अटल गौरव स्मृति समारोह' में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को दिल्ली के लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का ज़िक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस समारोह में इस साल एक बड़ा बदलाव यह था कि आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देश भर में जहां ध्वज वंदन हुआ वहां पर वंदेमातरम् का गायन 80 साल में पहली बार हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया है।' उन्होंने कहा, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वह अमर कृति, एक गान के दो शब्द वंदेमातरम्... भारत माता की मैं वंदना करता हूं.. यह बोलते-बोलते हजारों लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे, गोलियां खाई थीं, लाठियां खाईं, कई साल जेल में रहे।

शाह ने कहा, 'वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदेमातरम् को बुला दिया था।' उन्होंने कहा कि यह 150वां साल है वंदेमातरम् के प्राकट्य का... लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने वंदेमातरम् को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है।

कांग्रेस के मुख्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, और इनकी निर्लज्जला देखिए। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदेमातरम् का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने का कहा है। हम टीवी पर देखते रह गए।

देश की जनता से माफी मांगे सोनियां गांधी

उन्होंने कहा, '(आजादी के) 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है... वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता है। सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया यह पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।' उन्होंने कहा, 'कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदेमातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए। और जरा सी भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।'

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM