विदेश मंत्री एस जयशंकर भूटान दौरे पर, ल्योनपो डी. के साथ करेंगे वार्ता
Published : Sep 16, 2026, 12:31 pm IST
Updated : Sep 16, 2026, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
External Affairs Minister Jaishankar to visit Bhutan on September 16-17; will hold talks with his counterpart.
External Affairs Minister Jaishankar to visit Bhutan on September 16-17; will hold talks with his counterpart.

जयशंकर भूटान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 16 से 17 सितंबर तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह भूटान के अपने समकक्ष के साथ बातचीत तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान जयशंकर को भूटान के नरेश से शाही मुलाकात का अवसर मिलेगा। इसके अलावा वह भूटान के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर भूटान के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डी. एन. ढुंग्येल के निमंत्रण पर 16 से 17 सितंबर तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान जयशंकर भूटान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद घनिष्ठ मित्रता और सहयोग के संबंधों को और मजबूत करना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM