‘प्रधानमंत्री साहस दिखाएं, यूपीआई टैक्स वापस लें’, केंद्र सरकार पर बरसे राहुल, इंदिरा गांधी को भी किया याद
Published : Sep 16, 2026, 4:11 pm IST
Updated : Sep 16, 2026, 7:16 pm IST
SHARE ARTICLE
"Prime Minister should show courage and withdraw the UPI tax," Rahul Gandhi lashed out at the central government.

कहा- मोदी जी ने यूपीआई पर कर लगाकर हर भारतीय पर कर लगाया है और अमेरिका को बड़ी रकम दी जा रही है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क की व्यवस्था को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह झुक गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए शुल्क को वापस लेना चाहिए।

गांधी ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी से अमेरिका के सामने झुकना बंद करने, साहस दिखाने, डटकर खड़े होने और यूपीआई टैक्स वापस लेने का आग्रह किया।

सरकार ने मंगलवार को, 15 अक्टूबर से व्यापारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की घोषणा की। हालांकि, आम लोगों के बीच होने वाले लेनदेन और छोटी रकम के भुगतान को किसी भी शुल्क से अलग रखा गया है।

गांधी ने वीडियो में कहा, ‘‘एक बार (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी जी से पूछा गया था कि वह बाईं ओर झुकाव रखती हैं या दाईं ओर। उनका जवाब था कि मैं न बाईं ओर झुकाव रखती हूं, न दाईं ओर, मैं सीधे खड़ी रहती हूं। मोदी जी की अवधारणा बिल्कुल अलग है। वह न बाईं ओर हैं, न दाईं ओर, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, मोदी जी ने यूपीआई पर कर लगाकर हर भारतीय पर कर लगाया है और अमेरिका को बड़ी रकम दी जा रही है। गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, मोदी जी, यूपीआई टैक्स वापस लें। अभी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM