वंदे मातरम् विवाद पर खरगे बोले- वही वंदे मातरम् गाया, जिसे महात्मा गांधी, पटेल, वाजपेयी ने गाया था
Published : Aug 18, 2026, 7:33 pm IST
Updated : Aug 18, 2026, 7:33 pm IST
SHARE ARTICLE
On Vande Mataram controversy, Kharge said - sang the same Vande Mataram, which was sung by Mahatma Gandhi, Patel, Vajpayee.
On Vande Mataram controversy, Kharge said - sang the same Vande Mataram, which was sung by Mahatma Gandhi, Patel, Vajpayee.

खरगे ने कहा, मैंने वही किया, जो पिछले 80 वर्षों से होता आ रहा है

पणजी। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' ‘‘अधूरा’’ गाने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने वही अंतरा गाया, जो महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने गाया था।

खरगे ने कहा कि उन्होंने जो अंतरा गाया यदि वैसा करना अपराध है, तो उन नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज होने चाहिए, जिन्होंने इतना ही गाया था। सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को दक्षिण गोवा में अपनी जनसभा के दौरान राष्ट्र गीत अधूरा गाया, और विपक्षी पार्टी पर राष्ट्र गीत का अपमान करने का आरोप लगाया।

इस विवाद पर बात करते हुए खरगे ने कहा, मैंने वही 'वंदे मातरम्' गाया, जिसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने गाया था... वही गीत जिसे वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गाया था। अगर यह अपराध है, तो गांधीजी, नेहरू और वल्लभभाई पटेल के खिलाफ भी मामले दर्ज कीजिए। खरगे ने कहा कि भाजपा को राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान को लेकर कांग्रेस द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, उन लोगों को नहीं पता कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान के बारे में फैसला लेने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उतना ही 'वंदे मातरम्' गाया, जो दशकों से गाया जा रहा है। खरगे ने कहा, मैंने वही किया, जो पिछले 80 वर्षों से होता आ रहा है।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM