पेट कम करने के लिए खुद को काफी परेशान किया: तापसी पन्नू
Published : Jun 1, 2026, 5:35 pm IST
Updated : Jun 1, 2026, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
I pushed myself hard to lose my belly fat: Taapsee Pannu
I pushed myself hard to lose my belly fat: Taapsee Pannu

कहा- आपका शरीर किसी दूसरी लड़की जैसा नहीं दिख सकता, इसलिए इसे स्वीकार करना जरूरी है

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने महिलाओं से अपील की है कि वे गैर वास्तविक सौंदर्य मानकों पर खरी उतरने के लिए खुद को परेशान न करें।  उन्होंने पेट कम करने के अपने संघर्ष को याद करते हुए यह बात कही।

अभिनेत्री ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया और बताया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करने के लिए उन्होंने खुद को काफी परेशान किया था। उन्होंने लिखा, "मुझे याद है कि इसे लेकर मेरे मन में एक जुनून था, क्योंकि बड़े होते समय मैं काफी फिट थी, लेकिन मुझे कभी समझ नहीं आया कि पेट के निचले हिस्से की चर्बी हमेशा क्यों बनी रहती थी। मैंने बहुत अधिक और बहुत कठोर व्यायाम किया, यहां तक कि अपनी क्षमता से भी ज्यादा। किसी ने सही कहा है कि जब आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालते हैं, तो आपका दिमाग यह संकेत देता है कि शरीर को सुरक्षा की जरूरत है।"

तापसी ने कहा कि पेट पर थोड़ा उभार होना सामान्य और स्वस्थ है। उन्होंने महिलाओं से उनके शरीर पर ज्यादा दबाव न डालने की अपील की। उन्होंने कहा, आपका शरीर किसी दूसरी लड़की जैसा नहीं दिख सकता, इसलिए इसे स्वीकार करना जरूरी है। मुझे यह बात बहुत देर से समझ आई। मैं खुद को काफी परेशान करती रही।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM