6 जुलाई तक टली केस की सुनवाई
मुंबई: सलमान खान की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल फिल्म 'काला हिरन': द बैटल फॉर लिगेसी" की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।
उन्होंने कहा कि स्टार्स और ग्लैमर कोर्ट के लिए कोई मायने नहीं रखते। इस बीच, सलमान खान ने अर्जी में आरोप लगाया कि फिल्म गैर-कानूनी तरीके से उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। सुनवाई टलने के तुरंत बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी राय दी। जानी ने लिखा, "सलमान खान को अभी भी दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। फिल्म पर कोई बैन नहीं लगाया गया है और सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी गई है।"