फिल्म भारत भाग्य विधात के शीर्षक के लिए जॉन अब्राहम ने कंगना से नहीं लिया शुल्क
Published : Jun 3, 2026, 2:40 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 2:40 pm IST
SHARE ARTICLE
John Abraham did not charge Kangana for the title of the film Bharat Bhagya Vidhaat.
John Abraham did not charge Kangana for the title of the film Bharat Bhagya Vidhaat.

फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि उन्होंने अपनी नई फिल्म के लिए 'भारत भाग्य विधाता' शीर्षक का इस्तेमाल करने के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम से अनुमति मांगी थी, जो उन्होंने बिना किसी शुल्क के दे दी।

मनोज तापाडिया द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमलों की रात कामा अस्पताल के भीतर की स्थिति पर आधारित है।

फिल्म में दिखाया गया है कि जब बाहर आतंक का माहौल था तब कैसे अस्पताल की नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट संचालकों, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने उस संकट की घड़ी में भी अपनी जगह डटे रहकर मोर्चा संभाले रखा।

कंगना ने मंगलवार शाम फिल्म का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर कहा, जब यह फिल्म मेरे पास आई थी, तब इसका शीर्षक 'नर्सेज ऑफ कामा' था, लेकिन जब हमने इसकी कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि यह फिल्म भारत की भावना को दर्शाती है और इसका शीर्षक 'भारत भाग्य विधाता' होना चाहिए। हमें पता चला कि यह शीर्षक पहले से ही जॉन सर (जॉन अब्राहम) द्वारा पंजीकृत था, इसलिए मैंने उन्हें फोन किया।

अभिनेत्री एवं राजनेता कंगना रनौत ने बताया कि अभिनेता जॉन ने बिना कोई शुल्क लिए यह शीर्षक इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी। जॉन अब्राहम और कंगना रनौत ने 2013 में आई अपराध आधारित एक्शन फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में एक साथ काम किया था।

पेन स्टूडियोजद्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज’, ‘मणिकर्णिका फिल्म्सऔर परमहंस क्रिएशन्सने युनोइया फिल्म्स एलएलपीतथा फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंटके सहयोग से किया है।

इस फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM