आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी की, जानिए फिल्म के रिलीज की तारीख
Published : Aug 3, 2026, 4:19 pm IST
Updated : Aug 3, 2026, 4:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Ayushmann Khurrana has wrapped up the shoot for the film ‘Ye Prem Mol Liya’; find out the release date
Ayushmann Khurrana has wrapped up the shoot for the film ‘Ye Prem Mol Liya’; find out the release date

राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

नई दिल्ली। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी होने पर सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आयुष्मान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्ट साझा की। पहली तस्वीर में वह शरवरी के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फिल्म के सेट की अन्य तस्वीरें हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘ये प्रेम मोल लिया की शूटिंग बाणगंगा में सबसे शुभ तरीके से पूरी हुई। ...इस सफर को इतना खास बनाने के लिए सूरज सर, राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। अब हमें उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब हम सूरज बड़जात्या की यह फिल्म 27 नवंबर को सिर्फ सिनेमाघरों में आपके और आपके परिवार के सामने पेश करेंगे।’’

चार साल के अंतराल के बाद सूरज बड़जात्या इस फिल्म के जरिए निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात निर्देशक ने आखिरी बार ‘ऊंचाई’ (2022) का निर्देशन किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM