जैकी श्रॉफ ने दिवंगत अभिनेत्री को किया याद; इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कहा, आज मैं उन्हें बहुत याद कर रहा हूं
Published : Apr 6, 2026, 1:41 pm IST
Updated : Apr 6, 2026, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Jackie Shroff remembered the late actress; posted on Instagram, saying,
Jackie Shroff remembered the late actress; posted on Instagram, saying, "I miss her a lot today."

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिवंगत बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुंबई। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिवंगत बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छह अप्रैल 1931 को जन्मीं सेन का 17 जनवरी 2014 को कोलकाता में श्वसन तंत्र संक्रमण के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका बचपन का नाम रोमा दासगुप्ता था। जैकी श्रॉफ ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अभिनेत्री की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, सुचित्रा सेन जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। सेन ने 1952 में बांग्ला फिल्म शेष कोथाय से अभिनय की शुरुआत की और 1953 की हिट फिल्म शाढ़े चुअत्तर से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और देवदास (1955) व सप्तपदी (1961) जैसी फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। उन्हें 1963 में मॉस्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म सात पाके बंधा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर पुरस्कार मिला था। बांग्ला सिनेमा की “महानायिका” के रूप में मशहूर सुचित्रा सेन ने अपने अभिनय के जरिए भारतीय फिल्मों में महिलाओं के किरदारों को नयी पहचान दी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM