अक्षय मुझे बाइक पर लेने आते थे; हम साथ में डांस अकादमी जाते थे,अभिनेत्री ने किए खुलासे, 17 को रिलीज होगी दोनों की फिल्म
Published : Apr 7, 2026, 1:03 pm IST
Updated : Apr 7, 2026, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Akshay used to pick me up on his bike; we would go to the dance academy together, the actress reveals
Akshay used to pick me up on his bike; we would go to the dance academy together, the actress reveals

अक्षय कुमार ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि वह और तब्बू पिछले लगभग 39 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ उनके और अभिनेत्री तब्बू के 25 वर्षों बाद फिर से एक साथ काम करने के लिए सही फिल्म है। अक्षय कुमार और तब्बू ने आखिरी बार निर्देशक प्रियदर्शन की साल 2000 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘हेरा फेरी’ में साथ काम किया था।

फिल्म का ट्रेलर जारी होने के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि यह फिल्म हम दोनों के लिए सही थी। अब तक हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त थीं, मैं अपने काम में व्यस्त था और प्रियन सर भी व्यस्त थे। अब मौका मिला है।

सोमवार को मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों के साथ निर्देशक प्रियदर्शन, सह-कलाकार परेश रावल और निर्माता एकता कपूर भी मौजूद थे। अक्षय कुमार ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि वह और तब्बू पिछले लगभग 39 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।

डांस अकादमी साथ जाते थे

उन्होंने कहा कि वह मेरी बहुत अच्छी और पुरानी मित्र हैं। मैं फिल्म उद्योग में करीब 35 वर्षों से हूं, लेकिन मैं तब्बू को 38-39 वर्षों से जानता हूं। हम दोनों साथ में डांस अकादमी जाया करते थे। इस पर तब्बू ने कहा हां ये मुझे बाइक पर लेने आते थे। भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक अजीब लेकिन निडर व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो एक शांत शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रहस्यमयी हवेली में रहता है और परेशानियों में उलझ जाता है।

प्रियदर्शन के साथ काम करना घर वापसी जैसा

यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन को भी 14 वर्षों बाद फिर से साथ ला रही है। अक्षय ने कहा कि प्रियदर्शन के साथ काम करना घर वापसी जैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि प्रियन सर के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। उनकी फिल्में साफ-सुथरी और पारिवारिक होती हैं। लंबे समय बाद तब्बू जी और परेश जी के साथ काम करके भी बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से परिस्थितियों से उत्पन्न कॉमेडी करना चाहते थे और प्रियदर्शन ऐसे निर्देशकों में शामिल हैं, जो इस तरह की फिल्में बनाने में माहिर हैं।

दर्शकों को फिल्म देखने में आएगा मजा

अक्षय ने कहा, उनकी किसी भी फिल्म में आपको तर्कहीन चीजें नहीं मिलेंगी। इस फिल्म में फैंटेसी जरूर है, लेकिन दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा। वह और प्रियदर्शन ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग पर भी साथ काम कर रहे हैं। निर्माता एकता कपूर ने कहा कि वह लंबे समय से अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहती थीं और उन्होंने एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “जब हमारी पहली फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ सफल नहीं हुई, तो अक्षय सर ने मुझे बुलाकर एक चेक दिया और कहा कि आपको नुकसान हुआ है। मेरे 31 साल के करियर में ऐसा किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने अक्षय कुमार से उनके साथ फिल्म करने का अनुरोध किया और इसी तरह ‘भूत बंगला’ बनी। इस हॉरर-कॉमेडी में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM