क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बनी ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ अगले साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Published : Jul 8, 2026, 2:33 pm IST
Updated : Jul 8, 2026, 2:33 pm IST
SHARE ARTICLE
'Dada: The Sourav Ganguly Story', a film based on cricketer Sourav Ganguly, will be released in cinemas next year.
'Dada: The Sourav Ganguly Story', a film based on cricketer Sourav Ganguly, will be released in cinemas next year.

फिल्म अगले साल 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

नई दिल्ली। क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया जिसमें लॉर्ड्स की बालकनी में गांगुली के जर्सी लहराने के ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है।  इस फिल्म में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली की भूमिका निभाई है।

निर्माताओं ने बुधवार को गांगुली के 54वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का पोस्टर जारी करने का फैसला किया। यह फिल्म अगले साल 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर में राव, उस यादगार क्षण को पर्दे पर जीवंत करते नजर आते हैं, जब भारत ने 2002 में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी हासिल की थी और गांगुली ने लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी।

निर्माताओं ने कहा कि ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ उस व्यक्ति की असाधारण यात्रा को दिखाती है, जिसने सिर्फ खेल खेला ही नहीं, बल्कि उसे बदल भी दिया। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक की उनकी यात्रा को दिखाने वाली यह फिल्म उस जज्बे, संघर्षशीलता और दृढ़ विश्वास का जश्न मनाती है जिसने भारतीय क्रिकेट को नयी परिभाषा दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया। ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का निर्देशन ‘लुटेरा’, ‘जुबली’ और ‘ब्लैक वारंट’ से प्रसिद्धि पाने वाले विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM