अनिल कपूर का शो '24' जियोहॉटस्टार पर होगा रिलीज
Published : Apr 11, 2026, 3:46 pm IST
Updated : Apr 11, 2026, 3:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Anil Kapoor's show '24' to release on JioHotstar
Anil Kapoor's show '24' to release on JioHotstar

शो के दोनों ही सीजन भारत में कलर्स टीवी पर हो चुके हैं प्रसारित

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का शो '24' ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर वापसी करने जा रहा है। यह शो एक अमेरिकी सीरीज का रूपांतरण है। एक्शन से भरपूर इस रोमांचक शो के दोनों ही सीजन भारत में 'कलर्स टीवी' पर प्रसारित हो चुके हैं। इसका पहला सीजन 2013 में शुरू हुआ था जबकि दूसरा सीजन 2016 में आया था। इस शो को अपनी दमदार कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना मिली थी। इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था और इसकी कहानी रेंसिल डी सिल्वा ने लिखी थी।

यह शो आतंकवाद निरोधी इकाई (एटीयू) के प्रमुख जय सिंह राठौड़ (कपूर) की कहानी बताती है, जो 24 घंटों के दौरान ड्यूटी के समय आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं। शो की वापसी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अनिल कपूर (69) ने कहा कि प्रशंसकों द्वारा एक बार फिर से इस रोमांच का अनुभव करने का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कपूर ने एक बयान में कहा, मैंने पिछले कई वर्षों में दमदार और एक्शन से भरपूर कुछ भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन '24' मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा रोमांच था जिसका कोई मुकाबला नहीं। शो के निर्माताओं ने अभी तक '24' के नए सीजन के बारे में कोई अहम जानकारी साझा नहीं की है।

कपूर ने 2010-2011 में प्रसारित हुई अमेरिकी सीरीज '24' के आठवें सीजन में काम करने के बाद इसी नाम से शो को भारतीय टेलीविजन के लिए बनाया था। ओटीटी मंच एक ऐसा डिजिटल माध्यम है, जहां फिल्में, वेब सीरीज और वीडियो बिना डाउनलोड किए इंटरनेट के जरिए आसानी से देखे जा सकते हैं।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM