फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की इस अभिनेता ने की सराहना, फिल्म ने अबतक 500 करोड़ रूपये कमाए
Published : Oct 13, 2026, 11:11 am IST
Updated : Oct 13, 2026, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
This actor praised the film ‘Drishyam: The Conclusion’; the film has earned ₹500 crore so far.
This actor praised the film ‘Drishyam: The Conclusion’; the film has earned ₹500 crore so far.

फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज हुई थी

नई दिल्ली। अभिनेता मोहनलाल ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए इसके कलाकारों और निर्माण टीम को बधाई दी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी व आखिरी फिल्म है। यह फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज हुई थी और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है।

निर्माण कंपनी ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहनलाल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेता फिल्म की सराहना करते नजर आए। उन्होंने वीडियो में कहा, “मैंने यह फिल्म देखी है और मैं इस बात से प्रभावित हूं कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी का समापन किस तरह किया है। अभिषेक पाठक, अजय देवगन और कलाकारों एवं निर्माण टीम को बधाई... बहुत शानदार काम किया है।”

वीडियो के साथ दिए गए संदेश में निर्माण टीम की ओर से लिखा गया था, आपकी सराहना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आए हैं। देवगन के अलावा, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। वहीं, जयदीप अहलावत इस फ्रेंचाइजी से राजवीर सिंह तोमर के रूप में जुड़े हैं, जो मामले की जांच कर रहे अपराध शाखा के अधिकारी हैं।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM