कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ कमाए, फिल्म में प्रीति जिंटा ने भी निभाया अहम किरदार
Published : Sep 20, 2026, 6:38 pm IST
Updated : Sep 20, 2026, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Kunal Khemu's film 'Vibe' earned crores at the box office; Preity Zinta also played a pivotal role in the movie
Kunal Khemu's film 'Vibe' earned crores at the box office; Preity Zinta also played a pivotal role in the movie

फिल्म की दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कमाई सात करोड़ रुपये हो गई

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर समेत कई अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 5.05 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कमाई सात करोड़ रुपये हो गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदारों की कहानी है, जो जासूसी का कोई प्रशिक्षण या अनुभव नहीं होने के बावजूद एक बेहद जोखिम भरे मिशन में फंस जाते हैं।  कुणाल खेमू, कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, शरमन जोशी और अक्षय कुमार भी होंगे। यह फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज की पांचवीं कड़ी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM