‘ट्रोल’ करने वालों पर भड़के सलमान खान तो सपोर्ट में आए फिल्मकार रोहित शेट्टी
Published : Sep 21, 2026, 1:31 pm IST
Updated : Sep 21, 2026, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Filmmaker Rohit Shetty comes out in support of Salman Khan after the actor lashes out at trolls.
Filmmaker Rohit Shetty comes out in support of Salman Khan after the actor lashes out at trolls.

इंस्टाग्राम पर अभिनेता का वीडियो किया साझा, लिखा- “डियर ट्रोलर्स... इट्स डन ब्रो”

नई दिल्ली, (भाषा) फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ‘बॉडी शेमिंग’ कर ट्रोल करने वाले लोगों को दिए जवाब के लिए अभिनेता सलमान खान की तारीफ की।

सलमान खान ने हाल में अपने शो ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में शर्ट उतारकर अपना मेकअप पोंछ दिया। इस दौरान उन्होंने उन ‘ट्रोल्स’ को जवाब दिया, जो उनके बदलते चेहरे-मोहरे का मजाक उड़ा रहे थे।

फिल्मकार रोहित शेट्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता का एक वीडियो साझा किया और उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, “प्रिय ट्रोलर्स... अब बहुत हो गया भाई।”

वीडियो में खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पता चल जाता है कि कौन उन्हें ट्रोल कर रहा है, लेकिन वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि कौन मुझे ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता चल जाता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला करते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे आपको नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे हैं और हो सकता है कि कुछ अभिनेता या निर्माता कुछ पैसे देकर उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दे रहे हों। फिर लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। पैसे के लिए वे फिल्मों को 4 या 5 स्टार देते हैं। यह भी एक तरह का बड़ा भ्रष्टाचार है।”

अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी सह-कलाकार रहीं कैटरीना कैफ का भी बचाव किया, जिन्हें मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अभिनेत्री के वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने फिल्मों में उनकी पुरानी तस्वीरों को उनके मौजूदा रूप की तस्वीरों के साथ साझा करते हुए दोनों की तुलना भी की।

किसी का नाम लिए बिना खान ने गर्भावस्था के बाद बढ़ने वाले वजन को लेकर बात की और इस पर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “आप किसी ऐसी महिला को ट्रोल क्यों करते हैं, जो गर्भवती होती है? गर्भावस्था के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है, जब वह फिल्मों में वापस आ जाएंगी, तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।”

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM