अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Published : Sep 22, 2026, 5:12 pm IST
Updated : Sep 22, 2026, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Actress Rani Mukerji's mother, Krishna Mukerji, passes away; breathed her last at the age of 75.
Actress Rani Mukerji's mother, Krishna Mukerji, passes away; breathed her last at the age of 75.

कृष्णा मुखर्जी एक पार्श्व गायिका के रूप में जानी जाती थीं

मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार दोपहर निधन हो गया। फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स ने एक बयान में कहा, अत्यंत दुखी मन से हम यह सूचित करना चाहते हैं कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी (75) का आज दोपहर निधन हो गया।

हालांकि, बयान में उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। बयान में कहा गया, परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए दिल से आभारी है तथा दुख की इस घड़ी में सभी से निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

कृष्णा मुखर्जी एक पार्श्व गायिका के रूप में जानी जाती थीं, जिन्होंने 'हैवान' (1977) और 'तीसरी आंख' (1982) जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। उन्होंने 1972 में फिल्म निर्माता राम मुखर्जी से शादी की थी और मार्च 1978 में उनकी बेटी रानी मुखर्जी का जन्म हुआ। रानी के पिता व निर्देशक राम मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में अक्टूबर 2017 में निधन हो गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM