कहा, 'पेपर लीक एक गंभीर मुद्दा है'
नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने राजधानी दिल्ली में नीट पेपर मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन बारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि "यह बहुत शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह हिंसक हो गया। घायल विद्यार्थियों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है।"
सलमान ने लिखा, "मैं उनके इस कदम की सच में तारीफ करता हूं। लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से, उन्होंने अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर और पढ़े-लिखे भारत के निर्माण में योगदान देने का उत्साह दिखाया है।" सलमान खान ने लिखा, "यह मामला विद्यार्थियों ओर शिक्षा प्रणाली से जुड़ा है। इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। इसका क्रेडिट पूरी तरह से हमारे देश के विद्यार्थियों को जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट करेगी और शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करेगी।"
भारत में शिक्षा के भविष्य बारे बताते हुए सलमान ने लिखा, "शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन है और इसे साल दर साल और ज्यादा पॉपुलर और अट्रैक्टिव बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ाई करने के लिए भारत आएं और देश एक शिक्षा हब बन सके।"