‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 106.61 करोड़ रुपये कमाए, 19 जून को हुई थी रिलीज
Published : Jun 24, 2026, 2:40 pm IST
Updated : Jun 24, 2026, 2:40 pm IST
SHARE ARTICLE
'Cocktail 2' earned ₹106.61 crore at the box office; it was released on June 19.
'Cocktail 2' earned ₹106.61 crore at the box office; it was released on June 19.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद, कृति और रश्मिका ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े साझा किए

नई दिल्ली। फिल्म कलाकार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रोडक्शन बैनर 'मैडॉक फिल्म्स' ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहिद, कृति और रश्मिका के पोस्टर के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े साझा किए।

इसके मुताबिक, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद के बाकी के दिनों में इसने 29.4 करोड़ रुपये, 29.4 करोड़ रुपये, 32.19 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये और 11.01 करोड़ रुपये की कमाई की। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कुमाई 106.61 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी है। मूल फिल्म में फिल्म कलाकार सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

हालांकि, यह फिल्म एक बिल्कुल नई कहानी और नए किरदारों पर आधारित है। फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) के प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है। 'कॉकटेल 2' का निर्माण दिनेश विजन, लव रंजन, प्रमिता आर. विजन और अंकुर गर्ग ने किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM