ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना, दिया करारा जवाब
Published : May 25, 2026, 3:10 pm IST
Updated : May 25, 2026, 3:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Kangana lashed out at those trolling Aishwarya, gave a befitting reply
Kangana lashed out at those trolling Aishwarya, gave a befitting reply

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल में पहने कपड़ों को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और जीवन और अपने दृष्टिकोण की व्यक्ति की अपनी व्याख्या है।

ऐश्वर्या बच्चन 2003 से वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह शनिवार को समाप्त हुए इस समारोह में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नीले रंग के एक ‘स्ट्रक्चर्ड मरमेड टेल गाउन’ में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन पहना था।

सांसद रनौत ने तस्वीर के साथ लिखा, "फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति का एक जरिया है। यह जीवन के प्रति व्यक्ति की अपनी समझ और नजरिया है। कोई भी महिला किसी की ऋणी नहीं है। ऐश बहुत खूबसूरत लग रही हैं!"

उन्होंने कहा, “वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं आई हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर थोड़ी अधिक उम्र वाली महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब उन्हें देखने की आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।”

ऐश्वर्या का नीला गाउन अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके इस परिधान को 'लुमिनारा' नाम दिया गया था और यह गतिमान प्रकाश की अवधारणा पर आधारित एक परिधान था, जिसमें मूर्तिकलात्मक संरचना और कुशल कारीगरी के माध्यम से प्रकाश को ऊर्जा, गति और बल के रूप में दर्शाया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM