‘वेलकम 4’ बनी, तो फिल्म का हिस्सा बनेंगे अनिल कपूर और नाना पाटेकर, अभिनेता ने किया खुलासा
Published : Jun 26, 2026, 3:34 pm IST
Updated : Jun 26, 2026, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
If ‘Welcome 4’ is made, Anil Kapoor and Nana Patekar will be part of the film; the actor revealed.
If ‘Welcome 4’ is made, Anil Kapoor and Nana Patekar will be part of the film; the actor revealed.

‘वेलकम टू द जंगल’ में नहीं मिला दोनों को रोल

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर उनके लिए परिवार की तरह हैं और जब भी ‘वेलकम 4’ बनेगी, दोनों कलाकार निश्चित रूप से फिल्म में वापसी करेंगे। अक्षय, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की गैरमौजूदगी को लेकर पूछे गये एक सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

अनिल और नाना ने वर्ष 2007 में आई ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ व परेश रावल के साथ काम किया था तथा लोकप्रिय गैंगस्टर किरदार उदय शेट्टी व मजनू भाई की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। अनिल और नाना वर्ष 2015 में आई ‘वेलकम अगेन’ में भी मुख्य भूमिका में थे, लेकिन उस फिल्म में अक्षय कुमार शामिल नहीं थे।

अक्षय कुमार अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अक्षय के अलावा फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

अक्षय ने कहा, वेलकम’ एक पूरा परिवार है। इसमें नाना, अनिल, मैं और बाकी सभी लोग शामिल हैं। यह एक परिवार की तरह है। अगर कभी ‘वेलकम 4’ बनती है, तो आप उन सभी को उसमें देखेंगे। ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन कोरियोग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान ने किया है, जो इससे पहले ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की दो फिल्में और ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन कर चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM