'राइज एंड फॉल' शो में मोटी लिखा हुआ ड्रेस पहनकर आईं स्वारा भास्कर, आलोचकों को दिया करारा जवाब
Published : Sep 27, 2026, 6:17 pm IST
Updated : Sep 27, 2026, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Swara Bhasker arrived at the 'Rise and Fall' show wearing a dress with the word 'Moti' (Fat) written on it, giving a befitting reply to critics.
Swara Bhasker arrived at the 'Rise and Fall' show wearing a dress with the word 'Moti' (Fat) written on it, giving a befitting reply to critics.

अभिनेत्री ने कहा- उन्हें उन सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा निशाना बनाया गया है जिन्हें वह जानती भी नहीं हैं

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ने को लेकर ऑनलाइन कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनका ‘मजाक' बनाया। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के यहां 23 सितंबर, 2023 को बेटी राबिया का जन्म हुआ। गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ने के कारण अभिनेत्री पिछले तीन वर्षों से नकारात्मक आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं।

स्वरा शनिवार को 'राइज एंड फॉल' शो में आई थीं। वह आलोचना करने वालों को करारा जवाब देने के लिए एक ऐसी साड़ी और ब्लाउज पहनकर आईं थी जिस पर "मोटी" लिखा हुआ था। 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उन सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा निशाना बनाया गया है जिन्हें वह जानती भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा, मेरी बेटी तीन साल की है। तीन साल से मुझे इतना लोगों ने...अजनबियों ने, जिनको मैं बिल्कुल नहीं जानती.... सोशल मीडिया पर, यहां वहां मुझे निशाना बनाया। उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा, मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा मैं सब हो गई हूं। अब मैं आपकी सारी शब्दावली स्वीकार करती हूं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM