ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान रोशन को उनके 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे रे जैसे ही तुम बड़े हो रहे हो, यहां एक प्यारी सी याद दिला रहा हूं कि असल में बड़े होने का मतलब क्या है। एक ऐसी जिंदगी बनाना जो काफी मजबूत हो, काफी जिम्मेदार हो, काफी स्थिर हो, काफी समझदार हो..ताकि तुम्हारे अंदर का बच्चा बेकाबू हंसी के पलों से भर जाए। पूरी तरह से खुशी के पलों से, चुपचाप संतुष्टि भरी मुस्कान से और उड़ने की पूरी आजादी से, बस यही काम है। न इससे ज्यादा। न इससे कम तो गुड लक, अब तुम बड़े हो गए हो। याद रखना, बड़ा इंसान नाव चलाता है लेकिन बच्चा... उसका कैप्टन होता है। ओ कैप्टन, मेरे कैप्टन यह बात यहां ज्यादा सही बैठती है।
रेहान का जन्म 28 मार्च 2006 को हुआ था। वह अभिनेत्री एवं इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान के बड़े बेटे हैं। रिदान रोशन उनका छोटा भाई है, जिसका जन्म 2008 में हुआ था