फिल्म निर्देशक रंजीत पर अभिनेत्री मे लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया गया
Published : Apr 1, 2026, 8:10 am IST
Updated : Apr 1, 2026, 8:18 am IST
SHARE ARTICLE
Film director Ranjith accused of sexual harassment by actress, taken into custody by police
Film director Ranjith accused of sexual harassment by actress, taken into custody by police

अभिनेत्री का आऱोप, शूटिंग के दौरान रंजीत ने उसे वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया

कोच्चि। मलयालम फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के एक मामले में मंगलवार शाम हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि एक महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रंजीत को हिरासत में लिया गया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि रंजीत ने फिल्म सेट पर उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया और वह फिलहाल थोडुपुझा में पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि रंजीत को जल्द ही कोच्चि पुलिस को सौंपा जा सकता है।

Location: India, Kerala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM